अलीबाग/मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को यहां हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए थे। हालांकि मुख्यमंत्री सचिवालय ने एेसे किसी हादसे से इनकार करते हुए इसे महज अफवाह करार दिया था। लेकिन इस घटना को लेकर जो तस्वीरें सामने आई हैं, उससे सीएम सचिवालय के दावे पर शायद ही कोई यकीन करे।
– दरअसल, तस्वीरों में यह साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में सवार होने के लिए जाते ही इसका पंखा चालू हो जाता है और यह ऊपर की ओर उठने लगता है।
– सुरक्षाकर्मी की नजर इस पर पड़ते ही वह सीएम की ओर बढ़ता है उन्हें वहां से हटा लेता है।
– दोनों हेलिकॉप्टर से दूर भागते हुए भी नजर आते हैं और इस बीच हेलिकॉप्टर जमीन से काफी ऊपर उठ चुका होता है।