जानिए किस तरह के एक चार्ज में 3 साल तक चलेंगी स्मार्टफोन की बैटरी

आज के समय में लोगों के लिए स्मार्टफोन एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। स्मार्टफोन के जरिए यूजर्स लगभग हर काम महज चंद क्लिक्स में ही कर सकते हैं। मोबाइल ने यूजर्स के रोजमर्रा के जीवन को आसान और मनोरंजक बना दिया है। हालांकि, इसमें भी कई कमियां हैं। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी कमी की बात की जाए तो सबसे पहला नाम बैटरी का आता है। ज्यादा बैटरी पावर के साथ आने वाले फोन में भी बैटरी की समस्या देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि फोन में बैटरी की क्षमता उसके इस्तेमाल पर निर्भर करती है। लेकिन शोधकर्ताओं ने एक ऐसा तरीका ढूंढा है जिससे किसी भी बैटरी की क्षमता तीन साल तक बढ़ सकती है।

तीन साल तक बढ़ जाएगी बैटरी की क्षमता:

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित करने का दावा किया है जिससे बैटरी का लाइफ तीन साल तक बढ़ सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे बैटरी का कार्यकाल 300 से 400 साल तक भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में जाहिर है कि यूजर्स को फोन चार्ज करने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी। अगर वैज्ञानिक इस तकनीक को बनाने में सफल होते हैं तो इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की माइलेज भी बढ़ाई जा सकेगी।

यह तकनीक हमारे बाल से भी छोटे कण नैनोवायर्स का इस्तेमाल कर लिथियम आयन से बनाई जा रही है। यह तकनीक किसी भी बैटरी की क्षमता को 10 गुना तक बढ़ा सकती है। हालांकि, वैज्ञानिकों को इस तकनीक को विकसित करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, चार्जिंग के समय नैनोवायर्स पर तनाव बढ़ने से यह टूटने लग जाते हैं। इससे ब्लास्ट होने का डर बना रहता है। इस समस्या को देखते हुए शोधकर्ता मिया ने बताया कि अगर नैनोवायर्स पर एक विशेष जेल की परत चढ़ा दी जाएगी तो हो सकता है कि यह समस्या न आए।

 

Back to top button