जानिए कसूरी मेथी के सेहत से जुड़े फायदे

आज तक आपने कसूरी मेथी का इस्तेमाल सिर्फ अपने खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया होगा.पर क्या आप जानते है की कसूरी मेथी सिर्फ आपके खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाती है बल्कि आपकी सेहत को भी बहुत सारे लाभ पहुंचा सकती है.

1-जिन महिलाओ के छोटे बच्चे है उनके लिए भी कसूरी मेथी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है.कसूरी मेथी का नियमित सेवन दूध बढ़ाने में मदद करती है,जिसके कारन बच्चे का पेट अच्छे से भर जाता है,और आपका बचा भूखा नहीं रहता है .
ये भी पढ़े: 2019 में नही! इसी साल होंगे लोकसभा चुनाव, पीएम मोदी ने की तैयारी…!
2-कसूरी मैथी के सेवन से शरीर में शुगर के लेवल को भी कण्ट्रोल में रखा जा सकता है.इसके सेवन से डायबिटीज और टाइप टू डाइबिटीज को कण्ट्रोल करने में भी मदद मिलती है.
3-अगर आपकी बॉडी में कॉलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ गया है तो आप कसूरी मेथी के सेवन से इसे कण्ट्रोल में ला सकते है.इसे इस्तेमाल करने के लिए रोज रात को सोने से पहले थोड़े से कसूरी मेथी को पानी में डालकर छोड़ दे. और सुबह इसे पानी का सेवन खाली पेट करें.
4-महिलाओं में को अक्सर मेनोपॉज के समय होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारन सेहत सम्बन्धी बहुत सारी समस्याओ का सामना करना पड़ता है.ऐसे में कसूरी मेथी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है.इसके अलावा ये दर्द की समस्या से भी निजात दिलाती है.
5-कसूरी मेथी के सेवन से आप पेट और और लीवर से जुडी समस्याओं का भी इलाज कर सकते है.इसके सेवन से गैस, डायरिया, बदहजमी और पेट से जुडी अन्य समस्याओं का भी इलाज किया जा सकता है.





