जानिए आखिर किस वजह से इस साल महिलाएं Karva Chauth व्रत का नहीं कर पाएंगी उद्यापन

इस बार करवा चौथ शनिवार 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा. इस दिन सभी शादी-शुदा महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी. तो कुछ अपने व्रतों का उद्यापन करेंगी. दरअसल, किसी बीमारी या इच्छा के चलते जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखने में असमर्थ होती हैं, वो करवा चौथ के दिन ही अपने व्रत का उद्यापन कर सकती हैं. लेकिन इस बार महिलाएं अपने करवा चौथ के व्रत का उद्यापन नहीं कर पाएंगी, यहां जानिए क्या है वजह.
महिलाएं क्यों नहीं कर पाएंगी करवा चौथ व्रत का उद्यापन ?
हिंदु मान्यताओं के मुताबिक जब भी शुक्र अस्त रहता है, उस दौरान व्रत का उद्यापन नहीं किया जाता. हालांकि पूजा-पाठ, उपवास या फिर बाकि किसी भी धार्मिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आती. इस बार शुक्र करवा चौथ से 11 दिन पहले यानी 16 अक्टूबर को अस्त हो चुका है. ऐसे में जो भी महिलाएं 27 अक्टूबर को अपने करवा चौथ व्रत के उद्यापन के बारे में सोच रही थीं, उन्हें एक और साल का इंतज़ार करना होगा.





