जानबूझकर मधुमक्खियों से डंक मरवाती हैं ये लड़की, वजह जानकर हो जाओगे हैरान…

आज हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इंसान चाहता है कि वो अपनी उम्र से कम दिखे। उम्र से अधिक जवां दिखने की चाहत किसमें नहीं होती और बात अगर महिलाओं की हो तो फिर कहना ही क्या। महिलाये अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कुछ नहीं कर जाती है।

मधुमक्खी से डंक:
जवां रहने के लिए एक अभिनेत्री ने मधुमक्खी से डंक लगवाएं हैं। 43 वर्षीय हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो खुद को अधिक जवां दिखने की चाहत में मधुमक्खियों से डंक मरवा रही हैं। ग्वेनेथ पाल्ट्रो इन दिनों एपिथैरेपी करवा रही हैं।
दर्दनाक है ये प्रक्रिया:
एक दर्दनाक प्रक्रिया हैं जिसमें मधुमक्खी आपके शरीर पर डंक मारती हैं। ये थैरेपी हजारों वर्ष पुरानी है। इस थैरेपी से जलन-सूजन और निशान से छुटकारा मिल जाता है। जिससे आपकी खूबसूरती को बरकरार रखा जा सकता है।
कहा मूर्खतापूर्ण उपचार:
वैबसाइट ‘कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पैल्ट्रो ने कहा कि उनके कराए उपचारों में यह सर्वाधिक मूर्खतापूर्ण उपचार था। उन्होंने मैरी क्लेयर पत्रिका को बताया, ‘‘मेरे कराए उपचारों में सबसे मूर्खतापूर्ण वह था जब मुझे एक जिंदा मधुमक्खी से डंक लगवाया गया।





