जब नाबालिग के जानने वाले ने ही क्या फरेब, शीशमहल के कमरे में ले जाकर जबरजस्ती….

छात्रा की शिकायत पर बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारियों ने आरोपी को पकड़कर काठगोदाम पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
काठगोदाम क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा शुक्रवार शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली। रास्ते में उसे पुराना परिचित युवक मिल गया। युवक ने उसे छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया।
किसी तरह छात्रा ने फोन पर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
परिजनों के साथ बजरंग दल के विभाग संयोजक ललित बाल्मीकि, योगेश राणा, किशन गोपाल, विहिप के प्रदेश महामंत्री धीरेंद्र शर्मा, विभाग मंत्री कैलाश जोशी और सुभाष जोशी ने मौके पर पहुंचकर कमरे से आरोपी युवक को पकड़ लिया और किशोरी को मुक्त कराया।
ये भी पढ़े: सपना चौधरी ने अर्शी पर बोला जानलेवा हमला, मुंह पर छिकड़ दिया HIT
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।





