जाकिर नाईक के एनजीओ पर गृह मंत्रालय ने कसा शिकंजा जारी कि नोटिस

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक के गैर सरकारी संगठन ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन’ (आईआरएफ) के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

zakir-naik-111111

सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के तहत आईआरएफ के पंजीकरण को रद्द करने की दिशा में कदम उठाते हुए सोमवार को यह नोटिस जारी किया।

मंत्रालय की ओर से जारी एक नोट के अनुसार, नाईक कथित तौर पर कई बार उकसाऊ भाषण दे चुके हैं और आतंकवाद के प्रसार में संलिप्त रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कई देशों ने अन्य धर्मो के खिलाफ दिए गए उनके भाषणों के कारण नाईक पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें ब्रिटेन और कनाडा भी शामिल हैं।

Back to top button