जल्द ही Vivo X20 डिफरेंट कलर वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में जल्द देगा दस्तक

जल्द ही भारतीय बाजार में वीवो X20 स्मार्टफोन का “King of Glory” स्मार्टफोन अपनी दस्तक देगा। वीवो X20 का यह स्मार्टफोन लिमिटेड एडिशन में पेश किया जायेगा। फिलहाल ये फोन बिक्री के लिए सिर्फ चाइना में उपलब्ध है। इससे पहले चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने इसी साल सितंबर में अपने वीवो X20 को लांच किया था।
फिचर्स और डिजाइन
इस फोन में 6.01 इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3245mAH की बैटरी दी गई है। यह फनटच OS पर आधारित एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
ये भी पढ़ें: जानिए पौष महीने का महत्व और इस माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार के बारे में खास बाते
कीमत
वीवो X20 स्मार्टफोन के “King of Glory” स्मार्टफोन की कीमत 34,127 रुपए रखी गई है। अगर हम कलर वैरिएंट के बारे में बतायें तो किंग ऑफ ग्लोरी एडिशन को रैड और ब्लैक के मिक्स कलर में पेश किया गया है। वहीं, फोन के बॉटम में रियर पैनल के पास गोल्ड प्लेटेड वीवो लोगो नजर आएगा।





