जल्द ही बाजार में होंगे 1000 रु के नए नोट

नई दिल्ली : नकली नोटों के चलन में आने के कारण सरकार के साथ ही बैंकों की परेशानियों में भी इजाफा देखने को मिला है. लेकिन अब इस समस्या से निपटने के लिए सरकार के द्वारा नए उपाय किये जा रहे है. बताया जा रहा है कि भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा जल्द से जल्द 1000 रूपये के नोट जारी किये जाने वाले है.
मामले में ही यह भी कहा जा रहा है कि इन नोटों के दोनों तरफ नंबर वाली पट्टीयो के स्थान पर इंग्लिश लेटर “R” रहने वाला है. इन नोटों पर गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर रहने वाले है और साथ ही पीछे की तरफ मुद्रण का वर्ष 2016 लिखा हुआ होगा.
नोट में सुरक्षा मानकों में बढ़ते क्रम में नोट क्रमांक, किनारे पर लाइन इत्यादि भी शामिल किए गए है. जबकि साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि नए 1000 रुपए के नोट का डिजाइन 2005 में महात्मा गांधी सीरीज के जारी 1000 रुपए के नोटों जैसा ही रहने वाला है. बैंक ने बताया है कि नए नॉट आने के बाद भी पुराने नोटों का चलन बना रहेगा





