जलेबी से जुड़े ये 10 मजेदार तथ्य, जानिए जलेबी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं

जलेबी का नाम सुनते हीं हम सभी के मुँह में पानी आ जाता है और अगर खाने को मिल जाए तो क्या कहना। लेकिन क्या आपको पता है कि जिस जलेबी को आप इतने चाव से खाते हैं उसका इंग्लिश नाम क्या है? इस सवाल को सुनकर आप जरूर चौंक गए होंगे। अधिकतर लोगों को इस बारे में पता नही होगा। चलिए आज हम जानते हैं जलेबी का इंग्लिश नाम और उससे जुड़ी 10 मजेदार बातें।

जलेबी का इंग्लिश नाम और उससे जुड़े 10 मजेदार तथ्य:-.

1) जलेबी को इंग्लिश में Rouded Sweet या Funnel Cake कहते हैं। हालांकि कुछ लोग इसके लिए Sweetmeat या SYRUP FILLED RING जैसे इंग्लिश वर्ड का भी यूज करते हैं।

2) आपको जानकर हैरानी होगी कि हम सबकी चहेती मिठाई जलेबी भारत की है ही नही। हालांकि ये किस देश से भारत में आई थी इसका प्रामाणिक इतिहास अभी भी ज्ञात नही हैं लेकिन ये भारत में 500 साल पहले आई थी।

जब इंटरव्यू में लड़की से पूछा गया 3 सेब को 4 लोगों में बराबर कैसे बांटेंगे, फिर लड़की ने दिया ऐसा जवाब जिसे सुनकर सबने कहा..

3) संस्कृत में जलेबी कुंडलिका कहा जाता है वहीं कुछ लोग इसे जल वल्लिका भी कहते हैं। इसी जल वल्लिका से इसका नाम बाद में जलेबी हो गया।

3) 14वीं शताब्दी में तुर्की के शासक मोहम्मद बिन हसन की किताब में भी जलाबिया का जिक्र किया गया है। जलाबिया और जलेबी में बहुत कुछ समानताएं हैं जिस कारण ये माना जाता है कि जलाबिया हीं जलेबी है।

4) जैन धर्म की पुस्तक कर्णप कथा में भी जलेबी का उल्लेख मिलता है। पुस्तक के अनुसार, जलेबी को भगवान की भोग लगाने वाली मिठाई कहा गया है।

5) भारत में जलेबी बनाने के लिए मैदा का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा उड़द की दाल और चावल की भी जलेबियां बनाईं जाती हैं।

6) अफ्रीकी देशों में भी जलेबी से मिलती जुलती मिठाइयां बनाईं जाती हैं जिसे जुलबी कहते हैं।

7) क्या आप जलेबी और मछली का आपस में कनेक्शन बता सकते हैं, नही न? लेकिन अगर आप अफगानिस्तान में जाएं और वहां आपको जलेबी को मछली के साथ खाते हुए लोग दिखाई दें तो हैरान मत होइयेगा, क्योंकि अफगानिस्तान में जलेबी को मछली के साथ बड़े चाव से खाया जाता है।

8) कोई आपसे पूछे कि जलेबी के एक टूकड़े का वजन कितना होता है तो आप कहेंगे यही कोई 25-30 ग्राम लेकिन मुम्बई के एक होटल ने 18 किलो वजन वाली एक जलेबी बनाई थी जो आज भी एक विश्व रिकॉर्ड है।

9) गांव के लोगों का तो पसंदीदा नाश्ता होता है दुध और जलेबी। कभी खा कर देखिएगा मजा न आए तो कहना।

10) यहां तक कि जलेबी को लेकर हिंदी भाषा में कई कहावतें भी प्रचलित हो गई हैं। जैसे कोई गलत काम करता है और सबके सामने खुद को सीधा और सच्चा दिखाता है तो लोग उसके लिए इस कहावत का प्रयोग करते हैं ” ये व्यक्ति जलेबी की तरह सीधा है।”

आपको ये जानकारी कैसी लगी, इस बारे में कमेंट कर के जरूर बताइयेगा और ऐसी हीं जानकारी पाने के लिए हमे सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा।

 

Back to top button