जयश्री फाउण्डेशन ने कराया क्विज प्रतियोगिता

विजेताओं को प्रमाणपत्र व मेडल से किया सम्मानित
सुलतानपुर, 05 फरवरी (UjjawalPrabhat.Com)। पैरेंट्स प्राइड स्कूल जगदीशपुर में जय श्री फाउण्डेशन द्वारा आयोजित क्विज़ कम्पटीशन 2019 में प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष मोहित मयंक तिवारी ने कहा कि क्विज़ प्रतियोगिता से बच्चों का मानसिक स्तर विकसित होता है। इससे बच्चों को बहुत बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। गावों में भी प्रतिभाओं की कमी नही है, ज़रूरत है, केवल उन्हें निखारने की जिससे वे अपने माता पिता, ज़िला, प्रान्त व राष्ट्र का नाम रौशन कर सकें।
पैरेंट्स प्राइड स्कूल के निदेशक कलीम खान ने कहा कि सामान्य ज्ञान के इस क्विज़ का मक़सद बच्चों में व्यापक समझ को विकसित करना है। प्रिंसिपल निकहत दीबा ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं आने वाले समय में बच्चों को एस एस सी, सिविल और अन्य शैक्षणिक प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सहायक होगा। परीक्षा प्रमुख रंजीत भार्गव ने कहा कि क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त इवैल्यूएशन है जिसका इस्तेमाल शिक्षा या अन्य इसी प्रकार के ज्ञान व कौशल को मापने का माध्यम है। क्विज़ कम्पटीशन में 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान ज़ुफिशां फातिमा, द्वितीय स्थान नशरा अख़्तर, तृतीय स्थान मो० अज़दान खान व चतुर्थ स्थान पर सना खान रहीं। विजेताओं को नक़द इनाम, मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरष्कृत किया गया। इस मौके पर पंकज मिश्र, अरविन्द सिंह, रंजीत भार्गव, हाफिज़ मसरूर, शिफा बानो, रुबीना बानों, ज़ीनत फातिमा, अफ़रोज़, सना बानो, गुलिशता आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट- मो. अयूब





