जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार को आवास में घुसने से…

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और स्वर्गीय जयललिता के आवास पर हो रही लड़ाई बढ़ती जा रही है। जयललिता की भतीजी दीपा जयाकुमार को शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन के सर्मथकों को यहां आवास के बाहर ही रोक लिया। इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ। दरअसल, जयललिता की करीबी और एआईएडीएमके की चीफ वीके शशिकला और दीपा जयाकुमार के बीच ये फसाद बढ़ता जा रहा है।

जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार को आवास में घुसने से...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयाकुमार के भाई दीपक ने कथित तौर पर उन्हें किसी काम से बंगले पर बुलाया था। लेकिन जब वह पहुंची तो वहां पहले से दिनाकरन के समर्थक मौजूद थे। दीपक घर में पहले से मौजूद थे, पर जयाकुमार को एंट्री लेने नहीं दी गई।

जयाकुमार के अलावा दीपक भी बंगले पर मालिकाना हक जमा चुके हैं। उन्होंने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को कहा कि पोएस गार्डन स्थित घर पर उनका हक ही हक है। वहीं जयाकुमार ने कहा कि वे जब तक इस इलाके को नहीं छोडेंगी, जब तक उनका भाई बंगले में मौजूद है।

बता दें कि जयललिता की मौत के बाद ही एआईएडीएमके में बवाल मचा हुआ है। इससे पहले सीएम की कुर्सी के लिए महाघमासान सुर्खियों में छाया रहा और उसी दौरान शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल जाना पड़ा है। इतना ही नहीं शशिकला के भतीजे दिनाकरन भी कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

Back to top button