जम्मू कश्मीर के बालाकोट से हुई जंग की शुरूआत, चल रही है भीषण फायरिंग

जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में हमला कर जवान के शव के साथ बर्बरता के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आया है। पाक ने एक बार फिर BSF पर हमला बोल दिया है।img_jang

जम्मू के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से भीषण फायरिंग की जा रही है। भारतीय सेना भी इस फायरिंग का माकूल जवाब दे रही है। पाक की ओर से ग्रेनेड और AK  47 का यूज किया जा रहा है। 
इससे पहले  जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए। इनमें से एक जवान का शव सरकटी अवस्था में मिला। शहीद भारतीय जवान के शव को क्षत-विक्षत करने की एक महीने के अंदर यह दूसरी घटना है।
भारतीय सेना ने इसे पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर ऐक्शन टीम की हरकत बताया है। यह घटना नियंत्रण रेखा के माछिल सेक्टर की है, जो कुपवाड़ा जिले में भारत व पाकिस्तान को विभाजित करता है।
भारतीय सेना ने यह भी कहा है कि पाकिस्तानी सेना की ‘इस बर्बर और कायराना’ हरकत का बदला लिया जाएगा। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार किया है। लेकिन इस घटना से उन परिवारों पर बहुत बुरी गुजरी है जिन्होंने अपने घरों के चिराग को खो दिया।
लाइवइंडिया.लाइव .कॉम से साभार
Back to top button