जमीन रिकार्ड को आधार से जोड़ने की बात अफवाह….

सरकार ने सोमवार को उस पत्र को नकली बताया, जिसे मंत्रिमंडल के सचिवालय द्वारा जारी किया गया बताया गया है और उसमें जमीन रिकार्ड के साथ आधार को जोड़ने को अनिवार्य बताया गया है।
आधिकारिक बयान में कहा गया है, “लैंड रिकार्ड के डिजिटीकरण के संदर्भ में बनाए गए इस पत्र को मंत्रिमंडल के सचिवालय से जोड़ा जा रहा है और इसमें जमीन के रिकार्ड से आधार को जोड़ने की बात कही गई है, जो बिल्कुल गलत है और यह पत्र ‘फर्जी’ है।”
यह भी पढ़ें: कैबिनेट सेक्रेटेरिएट के नाम का फर्जी आदेश पत्र सोशल मीडिया पर जारी, मामला हुआ दर्ज
बयान में कहा गया है, “यह स्पष्ट किया जाता है कि सरकार ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।”





