जब SCO शिखर सम्मेलन में बजने लगा “मेरा जूता है जापानी” गाना, झूमने लगे लोग

अस्ताना : शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में सम्मिलित हुए नेताओं ने शुक्रवार को ‘पैलेस ऑफ इंडीपेंडेंस’ में लंच के दौरान पुराने भारतीय फिल्मी गानों ‘आवारा हूं’ और ‘मेरा जूता है जापानी’ का जमकर लुत्फ उठाया. इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया.

ये भी पढ़े: एससीओ में भी सरकार पर हावी रही पाकिस्तानी सेना, नवाज को आर्मी से मिलते रहे निर्देश!
इस बारे में एक राजनयिक ने कहा कि ‘आवारा हूं’ और ‘मेरा जूता है जापानी’ ‘दोनों गाने भोज के दौरान बजाए गए और उन्हें खूब वाहवाही मिली. बता दें कि ‘आवारा हूं’ गाना 1951 में बनी राजकपूर अभिनीत हिन्दी फिल्म ‘आवारा’ का है, जबकि ‘मेरा जूता है जापानी’ 1955 में बनी फिल्म ‘श्री 420’ से है. इस फिल्म में भी राजकपूर मुख्य भूमिका निभाई थी.
ये भी पढ़े: इस महीने तीसरी बार LoC पहुंचे PAK सेना प्रमुख, हर बार सामने आती है PAK की…
उल्लेखनीय है कि अस्ताना में पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाक़ात के अलावा शुक्रवार को अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी से भी बातचीत की और उन्हें आतंकवाद की चुनौती से दृढ़ता के साथ मुकाबला करने के साथ ही इस संकटग्रस्त देश को भारत की ओर से मजबूत समर्थन दिए जाने से भी अवगत कराया.





