जब राहुल और सोनिया ने धोए बर्तन: वीडियो वायरल
Rahul Gandhi, Sonia Gandhi Seen Washing Plates In Congress Gandhigiri
महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर मंगलवार को सेवाग्राम आश्रम में प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता इस सभा में शामिल हुए। दररअसल इस मौके पर राहुल गांधी के अलावा यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बापू कुटी में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपिता अपने जीवन के आखिरी कुछ वर्षों के दौरान यहां रहे थे। उसके बाद लंच की समाप्ति पर सोनिया और राहुल गांधी खुद अपनी प्लेटें साफ करते देखे गए।
गांधी जी के बारें में ऐसी अनसुनी बातें, जिन्हें जानकर आपको होगा आश्चर्य
इनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने उस पेड़ के निकट पौधा लगाया लगाया जिसे उनके पिता राजीव गांधी ने 1986 में लगाया था. कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना हमारे लिए नई बात नहीं है। भाजपा अब गांधी जी और सरदार पटेल को याद कर रही है।’’
#WATCH: Sonia Gandhi and Rahul Gandhi wash their plates after lunch in Sevagram (Bapu Kuti) in Wardha. #Maharashtra pic.twitter.com/hzC3AGe7kj
— ANI (@ANI) October 2, 2018
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी की 149वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस मंगलवार को यहां अपनी कार्य समिति की बैठक कर रही है. पार्टी ने कहा कि इस मौके पर वह देश में व्याप्त “भय, घृणा एवं हिंसा के माहौल” के खिलाफ संदेश देगी। अगले वर्ष गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोहों का शुभारंभ भी आज बापू की जयंती से ही हो रहा है।
पीएम सहित सोनिया-राहुल ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि
इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘गांधी जी कोई एक स्थिर प्रतिमा नहीं हैं, बल्कि वह जीवंत विचार और मूल्य हैं जिनका अनुसरण समूचे भारत में किया जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘गांधी जी सत्य और अहिंसा के लिए जिये और इन्हीं के लिए उन्होंने बलिदान दिया. सत्य और अहिंसा हमारे देश की बुनियाद हैं। सच्चे देशभक्तों को इनकी रक्षा करनी चाहिए।’





