‘जब हैरी मेट सेजल’ की इन पांच बातों में मिलेगी इम्तियाज के डायरेक्शन की एक झलक

‘जब हैरी मेट सेजल’ की रिलीज डेट करीब आ गई है। 4 अगस्त यानि आज रिलीज होनी वाली फिल्म काफी टाइम से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। भई, हो भी क्यों न। फिल्म के प्रमोशन के लिए अलग-अलग तरीके जो इस्तेमाल किए गए हैं। बॉलीवुड के किंग खान और अनुष्का स्टारर ‘जब हैरी मेट सेजल’ का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए अनुष्का और शाहरुख ने काफी मेहनत की है। 'जब हैरी मेट सेजल' की इन पांच बातों में मिलेगी इम्तियाज के डायरेक्शन की एक झलक

मिनी पोस्टर और ट्रेलर का नया तरीका

यह ऐसी पहली फिल्म है जिसके कई मिनी पोस्टर और मिनी ट्रेलर रिलीज किए गए हैं। प्रमोशन का यह अनोका स्टाइल उनके फैंस को काफी पसंद आया। साथ ही फिल्म की पॉपूलेरिटी बढ़ने में भी मदद मिली। लेकिन इस सब के बीच फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया। दरअसल, फिल्म में अनुष्का ने ‘इंटरकोर्स’ शब्द का इस्तेमाल किया है जिसके चलते सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया। लेकिन शाहरुख और अनुष्का ने प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी। वह फिल्म के प्रमोशन के लिए बनारस तक में नजर आए थे। फिल्म की बुकिंग एक हफ्के पहले ही शुरू हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग तरह का जुनुन देखा जा रहा है। 

शाहरुख और अनुष्का की यह साथ में हैट्रिक फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में एक साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया और इस बार फिर एक बार दोनों स्क्रीन पर साथ नजर आएंगें। शाहरुख और अनुष्का की जबरदस्त केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। अब देखते हैं यह दोनों अपनी हैट्रिक फिल्म में क्या कमाल दिखा पाते हैं। 

'जब हैरी मेट सेजल' की इन पांच बातों में मिलेगी इम्तियाज के डायरेक्शन की एक झलक

 फिल्म में प्रीतम चक्रवर्ती ने म्यूजिक दिया है। लोग फिल्म के गाने भी काफी पसंद कर रहे हैं। फिर चाहे बात बटरफ्लाई गाने की हो या हवाएं, लोग आपको गुन-गुनाते दिख जाएंगें। फिल्म रिलीज से एक दिन पहले ही फिल्म का एक और गाना ‘फुर्र’ रिलीज किया गया है। इसमें शाहरुख के साथ अमेरिकन डीजे डिप्लो नजर आएंगे। गाने को लोगों की अच्छी प्रतीक्रियाएं मिल रही हैं। 

‘रोमांस के बादशाह’ शाहरुख खान की फिल्म में रोमांस न हो ऐसा भला कैसे पॉसिबल है। फिल्म रोमांस से भरपूर है। शाहरुख के रोमांस का जादू आपको इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में बखूबी देखने को मिलेगा। तीसरी बार शाहरुख के साथ काम करने वाली अनुष्का ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा था कि ‘रोमांस के बादशाह’ किंग खान माइक के साथ भी रोमांस कर सकते हैं। 

'जब हैरी मेट सेजल' की इन पांच बातों में मिलेगी इम्तियाज के डायरेक्शन की एक झलक'जब हैरी मेट सेजल' की इन पांच बातों में मिलेगी इम्तियाज के डायरेक्शन की एक झलक

फिल्म में आपको गुजरात से लेकर पंजाब तक की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में अनुष्का एक गुजराती लड़की का रोल निभा रही हैं। वहीं शाहरुख एक पंजाबी टूर गाइड बने हैं। गुजराती और पंजाबी लड़के की कहानी को फिल्म में काफी दिलचस्प और मजेदार तरीके से दिखाया गया है। सेजल की हैरी से मुलाकात और इसके बाद आने वाली परेशानियों के ईर्द-गिर्द फिल्म की स्टोरी घूमती नजर आएगी। 

Back to top button