जब स्मृति ईरानी से स्‍टूडेंट्स ने पूछे 2000 सवाल

smriti-irani-_12_145069806581_650x425_051816120353-300x196मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार (17 मई) को कहा कि सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट समय पर निकलेंगे और यह इसी महीने के अंत में जारी होंगे.

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर स्‍टूडेंट्स से संवाद करने के दौरान एक स्‍टूडेंट ने नतीजों में देरी को लेकर सवाल किया था. जिसका जवाब देते हुए उन्‍होंने आश्वस्त किया कि परिणाम समय पर आएंगे.

करीब एक घंटे तक चले संवाद के दौरान स्मृति ईरानी से 2000 से अधिक सवाल पूछे गए जिसमें से कई सवाल एनईईटी से जुड़े हुए थे.

जम्मू कश्मीर में विश्वविद्यालय खोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य में पहले ही दो केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं और उनका मंत्रालय एक नया आईआईटी खोलने पर विचार कर रहा है.

Back to top button