अभी-अभी: जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में लगी भीषण आग, लगातार हुए 200 धमाके

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्टरी में शनिवार की शाम लगी भयंकर आग  तीन घंटे की कोशिश के बाद बुझा दी गई। आग बुझाने के लिए 25 दमकल लगाए गए थे और लगभग तीन घंटे के बाद इस पर काबू पा लिया गया।जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में लगी भीषण आग, 200 धमाके
आग बुझने के  साथ ही लगातार हो रहे विस्फोट भी रुक गए। आग शाम 6.20 बजे लगी थी। जिलाधिकारी महेश चौधरी ने बताया था फैक्टरी के कर्मचारियों की छुट्टी हो गई थी इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

इससे पहले शाम छह बजे के बाद लगी आग से  200 से ज्यादा बमों के फटने के धमाके हुए। इससे आसपास का पूरा क्षेत्र दहल गया। आग की लपटें डेढ़ से दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। फैक्टरी के एफ-3 सेक्शन में यह घटना बॉर वैगन में 125 एमएम (एंटी टैंक एम्यूनेशन) बमों की लोडिंग करते समय हुई थी। फैक्टरी के एफ-3 सेक्शन में यह घटना बॉर वैगन में 125एमएम (एंटी टैंक एम्युनेशन) बमों की लोडिंग करते समय हुई थी।

कैसे हुआ था हादसा
कर्मचारी नेता बताते हैं कि एफ-3 सेक्शन में बमों की फिलिंग (खोल में बारूद भरना) का काम होता है। इसके बाद बमों को पास की बिल्डिंग नंबर 324 में स्टोर करके रखा जाता है। इस बिल्डिंग में करीब 12 हजार 500 से ज्यादा बम स्टोर हैं।

एक बम गिरने से वह फट गया और इसके बाद एक के बाद एक लगातार बमों में धमाके होते रहे। वहीं कुछ कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने की वजह से भी बम फट सकते हैं। हालांकि, कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा।

Back to top button