जन्मदिन के मौके पर मायावती ने भाजपा, कांग्रेस पर कसा तंज़

लखनऊ। आज जन्मदिन के मौके पर सुप्रीमो मायावती प्रेस कान्फ्रेंस कर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 63 वें जन्मदिन पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर मैं सपा-बसपा कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि वह अपने गिले-शिकवे भुलाकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और मुझे जीत का तोहफा दें।
उन्होंने यह कहा कि आमचुनाव में यूपी से ही तय होगा कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी और कौन प्रधानमंत्री बनेगा? इसलिए भाजपा के लोगों से सावधान रहें और गठबंधन को जिताने के लिए काम करें। मायावती ने इस मौके पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस ने कर्जमाफी का वादा किया था वहां से अब शिकायतें भी आने लगी हैं।
साथ ही कहा कि किसानों की भलाई के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें पूरी ईमानदारी से लागू हुईं तो किसानों की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।मायावती ने भाजपा को चेताया कि इस बार के चुनाव में उनकी जुमलेबाजी नहीं चलेगी। देश के गरीब, किसान, मजदूर व युवा भाजपा का जवाब देंगे।
बसपा जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। मुख्य कार्यक्रम बसपा प्रदेश मुख्यालय पर लखनऊ में होगा। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी और सपा से गठबंधन के एलान के तत्काल बाद मायावती के इस जन्मदिन का खास मायने है। यह भी माना जा रहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित वरिष्ठ सपा नेता बसपा अध्यक्ष से मुलाकात कर बधाई देने पहुंचेंगे। इसके अलावा बसपा की ओर से आयोजित जन्मदिन कार्यक्रमों में सपा समर्थक शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़े :-सपा-बसपा के ऐतिहासिक गठबंधन पर अखिलेश ने दिया ये बयान
बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मंगलवार को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर वह बीते वर्ष भर की पार्टी की गतिविधियों पर लिखी गई अपनी किताब ‘ब्लू बुक-मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ का परंपरागत तौर पर विमोचन करेंगी। ब्लू बुक का यह 14 वां संस्करण है। यह किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में होगी।
ये भी पढ़े :-आज का राशिफल
बसपा जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। मुख्य कार्यक्रम बसपा प्रदेश मुख्यालय पर लखनऊ में होगा। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी और सपा से गठबंधन के एलान के तत्काल बाद मायावती के इस जन्मदिन का खास मायने है।





