जनता को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

लोकसभा चुनाव के बीच महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, दिल्ली और मुंबई में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 6 रुपये बढ़ गए हैं. इसके अलावा इन दोनों शहरों में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में क्रमश: 0.28 पैसे और 0.29 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर (14.2 kg) की नई कीमत 712.50 रुपये हो गई है. वहीं मुंबई में नई कीमत 684.50 रुपये है. इसी तरह दोनों शहरों में सब्सिडी वाले सिलेंडर (14.2 kg) की नई कीमत 496.14 रुपये और 493.86 रुपये हो गई है.
SBI: ग्राहकों को होगा लाखो का फायदा, दिया बदल ब्याज के तरीकें
बता दें कि उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली कीमतों पर मिलते हैं. इससे अधिक सिलेंडर की जरूरत होने पर उन्हें बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना पड़ता है.
पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते हैं दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल को लेकर छिड़ी जंग के बीच इस बात की आशंका है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं. हालांकि बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. इससे पहले एक दिन पहले तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 5 से 6 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी थी.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 73.13 रुपये, 75.15 रुपये, 78.70 रुपये और 75.90 रुपये प्रति लीटर रहे. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी क्रमश: 66.71 रुपये, 68.45 रुपये, 69.83 रुपये और 70.44 रुपये प्रति लीटर बने रहे.





