जनता के इस्तेमाल के लिए बन रहा है 18 कैरेट सोने का कमोड, बहुत जल्द…

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम के ब्लेनहीम पैलेस में सोने का कमोड लगाया जाना है और इस कमोड को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के कक्ष के पास लगाया जाना है. ‘द गार्जियन’ के मुताबिक़, यह कमोड़ 18 कैरेट सोने का है. यह इसकी सबसे ख़ास बात है. 
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ऑक्सफोर्डशायर स्थित ब्लेनहिम पैलेस पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का घर है और ब्लेनहीम आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक स्पेंसर चर्चिल ने इसे लेकर कहा है कि टॉयलेट सीट की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं और इस कमोड को मौरिजो कैटिलेन के द्वारा तैयार किया गया है. ख़ास बात यह है कि इसका प्रयोग हां की आम जनता भी कर सकती है. इसके उपयोग के लिए लाइन और पहले से बुकिंग कराना भी बताया जा रहा है.
सुनकर हिल गयी पूरी दुनिया, इस मां के कोख से ही गायब हो गया 9 महीने का बच्चा





