जनता की समस्या का हर संभव समाधान कर रही सरकार: उपेंद्र तिवारी

भू माफिया पर लगाम लगाने में जुटी सरकार
लखनऊ। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का हर संभव समाधान करने का प्रयास कर रही है। सूबे में जमीनों पर अवैध कब्जों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए सरकार ने खासतौर पर एंटी भू-माफिया टास्कफोर्स का गठन किया है।
भाजपा जनसहयोग केंद्र पर जन समस्याओं के निस्तारण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जन सहयोग केंद्र पर लगभग 138 समस्याओं के शिकायती पत्र आये थे, जिसमें लगभग 96 समस्याओं का निस्तारण टेलीफोन एवं पत्र के माध्यम से किया गया। शिकायती पत्रों में 63 भूमि से संबन्धित मामले हैं। इन सभी मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों और जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।





