जडेजा ने भी जड़ दिया करियर का पहला टेस्ट शतक

द लखनऊ ट्रिब्यून, खेल डेस्क। अपने होम ग्राउंड राजकोट में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया।
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 132 गेंदें खेलीं। उनके रिकॉर्ड शतक में पांच चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। उन्हें यह उपलब्धि करियर की 56वीं पारी में हासिल हुई।
इस उपलब्धि के साथ जडेजा भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट पारी के बाद पहला शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के क्लब में शामिल हो गये।
कुंबले ने 151वीं टेस्ट पारी में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था, जबकि हरभजन ने 121वीं टेस्ट पारी में पहला टेस्ट शतक जमाया था। इस पारी से पहले टेस्ट क्रिकेट में जडेजा का उच्चतम स्कोर 9० रन था, जो उन्होंने मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।





