जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिजियोथेरेपिस्ट ने की केंद्रीय काउंसिल बनाए जाने की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठा सैकड़ों फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर्स ने मेडिकल, डेंटल और दूसरी काउंसिल की तरह फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर्स के सेंट्रल काउंसिल बनाने की मांग की है. इस मांग को मनवाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे डॉक्टर उमा शंकर मोहंती की मानें तो फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर्स काउंसिल की मांग के लिए पिछले 30 वर्षों से प्रयास किया जा रहा हैं, लेकिन अभी तक किसी सरकार ने इस मुद्दे पर कोई सुनवाई नहीं की है. डॉक्टर्स की मानें तो इस सरकार से उन्हें ज्यादा उम्मीदें हैं.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिजियोथेरेपिस्ट ने की केंद्रीय काउंसिल बनाए जाने की मांग

कुछ राज्यों में है फिजियोथेरेपिस्ट काउंसिल

आपको बता दें कि दिल्ली, गुजरात समेत कुछ राज्यों में फिजियोथेरेपिस्ट काउंसिल हैं, लेकिन सेंट्रल लेवल पर ऐसी कोई काउंसिल नहीं है. डॉक्टर आनंद मिश्रा के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए अपने राज्य में फिजियोथेरेपिस्ट काउंसिल बनाया था. अब जब केंद्र में बीजेपी की सरकार है तो आखिर इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही.

फर्जी फिजियोथेरेपिस्ट से छुटकारा मिलेगा

फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर्स के लिए काउंसिल बनने पर फिजियो डॉक्टर्स को रेगुलेट किया जाएगा. इससे लोगों को झोला छाप फिजियोथेरेपिस्ट से छुटकारा मिलेगा. साथ ही सही फिजियो डॉक्टर्स को एक प्लेटफार्म मिलेगा, जिससे फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर्स का भी एक सिस्टेमेटिक रेगुलेशन होगा.

Back to top button