‘छावा’ के बाद ‘महावतार’ से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएंगे Vicky Kaushal

विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म महावतार (Mahavatar) की तैयारी जल्द ही शुरू करने वाले हैं। पिछले कुछ समय से अभिनेता ने अपना पूरा टाइम संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर (Love and War) को दी थी।
विक्की कौशल जल्द ही लव एंड वॉर की शूटिंग खत्म करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग अपने अगले पड़ाव पर है और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) फिल्म के गाने के शूट की तैयारी में हैं।
महावतार की तैयारी में जुटे विक्की कौशल
लव एंड वॉर की शूटिंग जैसे ही खत्म होगी, विक्की कौशल अपनी अगली फिल्म महावतार की तैयारियों में जुट जाएंगे। अमर कौशिक के निर्देशन में बनने वाली पौराणिक फिल्म के लिए अभिनेता नई फिल्मों को ठुकराने की कुर्बानी भी देंगे। पिंकविला के मुताबिक, विक्की ने महावतार के लिए 18 महीने खुद को लॉक कर दिया है और इस बीच वह नई फिल्मों को साइन करने से बच रही हैं।
6 महीने होगा विक्की का ट्रांसफॉर्मेशन
जैसे ही लव एंड वॉर की शूटिंग खत्म होगी, विक्की कौशल पहले अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए खुद को 6 महीने देंगे। लुक के हिसाब से खुद को ढालने के बाद महावतार की शूटिंग शुरू करेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी के महीने में शुरू हो सकती है। निर्देशक ने भी विक्की के लिए एक मॉड्यूल बनाया है जिसमें अभिनेता न केवल खुद को फिजिकली ट्रांसफॉर्म करेंगे, बल्कि उस किरदार के मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक पहलुओं को समझेंगे।”
कब रिलीज होगी विक्की की महावतार?
विक्की कौशल महावतार के लिए इतने इन्वेस्टेड हैं कि शूटिंग के बीच वह कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होगी और दिसंबर 2027 में यह सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान महाऋषि परशुराम के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह किरदार विक्की कौशल निभाएंगे।





