छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेताओं से आग-बबूला राहुल, कर सकते है बड़ा बदलाव
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं दिल्ली पहुंचकर सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे, इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत की जाएगी, राहुल गाँधी हाल ही में आए सीडीकांड मामले को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं हालांकि कांग्रेसी नेता इससे इंकार कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी इस मामले से बेहद नाराज हैं इसलिए संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी बड़ा बदलाव कर सकती है।
स्टिंग वीडियो वायरल होने के बाद जहां एक ओर बीजेपी कांग्रेस को घेरने में लगी है, इस बीच अब पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली बुलाया है, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, चुनाव समिति के अध्यक्ष चरणदास मंहत समेत प्रदेश के सात कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं।
स्टिंग ऑपरेशन वाले मामले में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी चीफ भूपेश बघेल का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है वीडियो वायरल होने के बाद बघेल-पुनिया के बीच बातचीत बंद है,





