च्युइंगम चबाना हो सकता है घातक

अक्सर लोग मुँह की दुर्गन्ध से छुटकारा पाने के लिए च्युंइगम चबाते है. वे इस बात से अनजान होते है कि ये उनकी सेहत के लिए घातक हो सकता है. एक शोध के मुताबिक मिंट वाली च्युइंगम स्वास्थ्य के लिए खतरा साबित हो सकती है.

च्युइंगम चबाना हो सकता है घातक

अधिक देर तक च्युइंगम चबाने से गैस बनने लगती है और अगर आपको हर समय च्युइंगम चबाने कि आदत है तो इससे पेट में सूजन की शिकायत भी हो सकती है.

ये भी पढ़े: आप भी रह सकते 9 घंटे काम करते हुए रह सकते हैं एकदम फिट…

शोध के अनुसार, च्युइंगम खाने के बाद जंक फ़ूड खाने का मन करता है जो सेहत के लिए हानिकारक होता है.

अधिक च्युइंगम खाने से सिर दर्द हो सकता है. दरअसल, इसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव  होते है जो सिर दर्द का कारण बनते है.

च्युइंगम में मौजूद शुगर से दन्त में दर्द की संभावना बढ़ जाती है. कई च्युइंगम शुगर फ्री भी आती है लेकिन इनमे फ्लेवर के लिए एसिड का इस्तेमाल किया जाता है जो दांतों की समस्या कड़ी कर देता है.

Back to top button