बड़ी खबर: चोटी काटने वाली चुड़ैल से समझकर बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या

आगरा: देश के तीन राज्य इस समय खौफ के साये में जी रहे हैं। आजकल इन राज्यों में महिलाओं की चोटी काटे जाने की खबर से दहशत फैली हुई है। जी हाँ इन राज्यों के लोगों का मानना है कि यह काम चुड़ैल करती है। वह रात में आती है और सो रही महिलाओं की चोटी काटकर भाग जाती है। चुड़ैल का नाम लेकर हम अन्धविश्वास को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं, लेकिन यह यहाँ के स्थानीय लोगों का मानना है।

बड़ी खबर: चोटी काटने वाली चुड़ैल से समझकर बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या

अभी-अभी : इस प्रसिद्ध लेखिका को महिला क्रिकेट टीम पर कमेंट करना पड़ा भारी, फैन्स ने की बोलती बंद

इसी चक्कर में आगरा डौकी के मुटनई की रहने वाली 62 साल की मान देवी की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। लोगों का मानना था कि वही चोटी काटने वाली चुड़ैल है। इस तरफ की अफवाहों से कई बार लोगों को अपनी जान से हाथ गँवाना पड़ा है। इससे कुछ साल पहले पूर्वी उत्तर में मुँहनोचवा का खौफ छाया हुआ था। रात में मुँहनोचवा आता था और लोगों का मुँह नोच कर भाग जाता था। उस समय भी कई लोग घायल हुए थे और कईयों को लोगों ने मुँहनोचवा समझकर बुरी तरह पिटा था।

सफ़ेद साड़ी होने की वजह से लड़की ने समझ लिया चुड़ैल

दिल्ली में भू कुछ साल पहले कला बन्दर का खौफ छाया हुआ था। बताया जा रहा है कि मान देवी सुबह-सुबह अँधेरे में ही शौच के लिए बाहर गयी हुई थीं। अँधेरा होने की वजह से वह रास्ता भटक गयी और दूसरी बस्ती चली गयी। विधवा होने की वजह से उन्होंने सफ़ेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी। सफ़ेद साड़ी देखकर एक लड़की ने उन्हें चुड़ैल समझ लिया और चुड़ैल के नाम का शोर मचा दिया। देखते ही देखते वहाँ कई लोग इकट्ठे हो गए और बिना कुछ सोचे-समझे मान देवी को पीटना शुरू कर दिया।

अधमरी हालत में फेंक दिया घर से बाहर

वह चीख-चीखकर अपने बारे में बताती रही कि वह चुड़ैल नहीं हैं, लेकिन लोगों ने उनकी एक ना सुनी और उनको पीटते रहे। जब लोगों ने उन्हें जमकर पीट लिया तो उन्हें अधमरी हालत में घर से बाहर फेंक दिया। जब वृद्ध महिला के परिवार वालों को इसकी सूचना मिली तो वह वहाँ पहुँच गए। महिला वहाँ बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस हत्या के बाद से गाँव में दहशत का माहौल फैल गया है।

चोटी कटने से पहले हुआ था सर में तेज दर्द

मृतक के परिवार की 70 वर्षीय मुन्नी देवी ने बताया कि पुलिस की मदद से मान देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। उनके सर पर काफी गंभीर चोट लगी थी। इस समय चोटी काटने वाली चुड़ैल का खौफ दिल्ली-एनसीआर में भी फैला हुआ है। कोई तो है इन क्षेत्रों में जो महिलाओं की चोटी काटकर गायब हो जाता है। दिल्ली में हरियाणा की सीमा से सटे हुए गाँव कांगनहेड़ी की मुनेश, श्रीदेवी और ओमवती को पता ही नहीं चला कि कब उनकी चोटी कट गयी। उन्होंने बताया कि चोटी कटने से पहले उनके सर में तेज दर्द हुआ था।

वीडियो: इन 10 ख़ौफ़नाक बॉलीवुड सेक्स सीन्स देखकर आपकी आँखें खुली की खुली रह जाएगी

देखें वीडियो-

Back to top button