चोटी कटने से डरी महिलाओं ने मां काली को चढ़ाई चोटी, किया यज्ञ का आयोजन

देश के विभिन्न इलाकों में चोटी कटने की घटनाओं से महिलाएं दहशत में हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नित नए उपाय किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को लक्ष्मी नगर स्थित काली मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से एक यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें काफी महिलाएं शामिल हुईं। हवन व पूजा करते हुए महिलाओं ने मां काली से उन्हें बचाने की प्रार्थना की।
ये भी पढ़े: बड़ी खबर: पीएम मोदी के हाथ लगी एक और बड़ी कामयाबी, अब सबको मिलेगी ये बड़ी आजादी
महिलाओं ने मां काली को चोटी भी भेंट की। मंडल से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि मां काली बुराइयों का नाश करती हैं, ऐसे में यज्ञ के माध्यम से उनसे प्रार्थना की गई कि वह इसका भी दमन करें।
चोटी कटने की घटना अफवाह है या कुछ ओर यह पता नहीं चल रहा लिहाजा मां काली ही इस विपत्ति से हमें बचा सकती हैं। महिलाओं को भी सतर्क रहने को कहा गया है कि जिससे ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
यहां बता दें कि चोटी कटने की बढ़ती घटनाओं को पुलिस की ओर से अफवाह बताया जा रहा है, लेकिन महिलाओं में इसका डर कम नहीं हो रहा है।





