चूड़ियां पहनने से स्त्रियों को होते हैं ये 4 फायदे

चूड़ियों को विवाहित स्त्रियों के सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ये उसके सुहाग की निशानी होती हैं। विभिन्न शुभ अवसरों पर महिलाआें bride-1431118505 (1)को चूड़ियां भेंट करने की भी परंपरा है। चूड़ियों को लेकर कई प्रश्न किए जाते हैं। जैसे विवाहित महिलाआेंद्वारा चूड़ियां पहनने का क्या रहस्य है? चूड़ियां पहनने की परंपरा क्याें शुरू हुई?

1- आयुर्वेद के अनुसार, चूड़ियां महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक होती हैं। प्राचीन समय में चूड़ियों के निर्माण में विभिन्न प्रकार की धातुओं का निर्माण होता था। अगर ये लगातार शरीर को स्पर्श करें तो उसका सुप्रभाव शरीर को प्राप्त होता है और विभिन्न रोगों से रक्षा होती है।

2- ज्योतिष के अनुसार, चूड़ियों में विशेष प्रकार के रंग, धातु आदि होने से विभिन्न ग्रहों का दोष उससे दूर होता है और इसका शुभ प्रभाव गृहस्थ जीवन में आता है।

3- खासतौर से सोना, गुरु का प्रभाव तथा चांदी, चंद्रमा का शुभ प्रभाव देती है। इसका असर मन पर होता है। लाल रंग की चूड़ियां विशेष शुभ मानी जाती हैं। लाल रंग ऊर्जा का प्रतीक होता है। इससे दैनिक जीवन में कार्यों के लिए शक्ति मिलती है। इससे मंगल का दोष दूर होता है।

4- चूड़ियों की खनक से माहौल में सकारात्मक ध्वनि का प्रसार होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती। इसका प्रभाव मंदिर में घंटी की ध्वनि जैसा होता है। इसलिए चूड़ियां महिलाओं के लिए शुभ व लाभदायक होती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button