चुनावों में भाजपा की जीत पर बौखलाई शिव सेना, कहा- विजय पागल हो गया है

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत के चुनावों में मिली भाजपा की जीत पर शिव सेना ने तंज कसा है। भाजपा की जीत पर शिव सेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है कि विजय पागल हो गया है। सामना में भाजपा पर हमला करते हुए शिव सेना ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव के परिणाम में मिश्रित रुझान दिखे हैं।
लेकिन ये उस काम पर मुहर है जो देवेंद्र फडणवीस ने आनन फानन में किसानों का कर्ज माफ किया था और ये भाजपा को ज्यादा दिनों तक जीत नहीं दिला सकता है।
शिव सेना ने कहा कि किसान अभी भी आत्महत्या कर रहे हैं महंगाई दिन ब दिन बढ़ रही है, लेकिन पार्टी को सिर्फ चुनाव जीतने से मतलब है।
निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी और भाजपा के विकास के एजेंडे को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा ‘मैं पूरे राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र भाजपा, देवेंद्र फडणवीस और राव साहब दानवे को बधाई देता हूं।’ मोदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महाराष्ट्र भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है जो भाजपा के विकास के एजेंडे को किसानों, युवाओं और गरीबों के जबर्दस्त समर्थन को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि ‘ग्राम पंचायत चुनाव में राज्यभर में बीजेपी के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए मैं महाराष्ट्र के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।’ इतना ही नहीं, पीएम ने मराठी में भी ट्वीट किया,’महाराष्ट्रतील जनतेचे मन:पुर्वक आभार।’
ये भी पढ़े: महिलाओं की इस बड़ी गलियों की वजह से ढ़ीला हो जाता है उनका ये मेन पार्ट
सोमवार को भाजपा ने दावा किया था कि हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में उसने सबसे ज्यादा सरपंच की सीटें जीती हैं लेकिन इसके विपरीत राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि ये चुनाव किसी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं हुए थे।





