चीन से सीमा पर शांति बनाए रखने पर बनी सहमति

पीएम मोदी व चीन के राष्टï्रपति जिनपिंग से हुई वार्ता

बीजिंग। चीन और भारत के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमति बन गई है। पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्टï्रपति शी जिनपिंग के बीच चली एक घंटे की बातचीत के बाद यह सहमति बनी। डोकलाम विवाद के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है।
भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आपसी सहमति बढ़ाने और रिश्ते बेहतर करने पर चर्चा की। दोनों पक्ष सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए भी सहमत हुए हैं। डोकलाम जैसे टकराव रोकने के लिए और प्रयास करने पर जोर देने को लेकर भी चर्चा हुई है। पूरी बातचीत सकारात्मक रही। पीएम मोदी ने ब्रिक्स के आयोजन के लिए चीन को
बधाई दी। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स के जरिए बेहतर दुनिया बनाएं। यह हमारी जिम्मेदारी है। सबका साथ, सबका विकास जरूरी है। हम आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे।
इससे पूर्व सोमवार को ब्रिक्स के संयुक्त घोषणापत्र में हर तरह के आतंकवाद की निंदा हुई। इसमें पाकिस्तान का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया गया है, लेकिन उसकी जमीन से जो संगठन काम करते हैं, उनका साफ तौर पर जिक्र किया गया है।





