चीन: मानवाधिकार वकील के लिए प्रदर्शन कर रहे दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

चीन में मानवाधिकार वकील वांग क्वानझांग के खिलाफ सुनवाई से पहले सुरक्षा से लैस अदालत परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. राजनीतिक कार्यकर्ताओं और भूमि पर कब्जे के पीड़ितों का बचाव करने वाले वांग क्वानझांग (42) 2015 में लापता हो गए थे. उन पर 2016 में सरकार के खिलाफ कथित रूप से असंतोष भड़काने का आरोप लगा था. प्रदर्शन कर रहे एक कार्यकर्ता ने कहा कि चीन के लोगों को डर में जीना बंद कर देना चाहिए, हमें दमन का बहादुरी से सामना करना चाहिए.” 

हालात को काबू में रखने के लिए अदालत परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. इसके अलावा वांग की पत्नी और उनके समर्थकों को भी सुनवाई से दूर रखा गया है. आपको बता दें कि मानवाधिकार मामलों के वकील वांग क्वेनझांग की पत्नी ली वेंजू ने अपने पति की अनिश्चितकालीन हिरासत के खिलाफ पिछले सप्ताह सिर मुंडवा कर विरोध प्रकट किया था. 

इंडोनेशिया: सुनामी ने ली अबतक 429 जानें, बारिश बनी सबसे बड़ी दिक्कत

उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया कि क्वेनझांग पर उत्तरी शहर तिआनजिन में दो दिनों में मुकदमा चलेगा. ली वेंजू ने लिखा, क्रिसमस के एक दिन पहले 24 दिसंबर 2018 को मुझे पता चला. क्रिसमस के अगले दिन मुकदमा शुरू होगा. उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर की तारीख का खास महत्व है. 

वांग क्वेनझांग ने अदालत में राजनीतिक कार्यकर्ताओं और भूमि जब्ती के पीड़ितों का बचाव किया था. जनवरी 2016 में वांग पर सरकार के खिलाफ गतिविधियों का आरोप लगा था. साल 2015 में ‘709 क्रैकडाउन’ अभियान में 200 से ज्यादा वकीलों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. लेकिन, वांग के खिलाफ ना तो मुकदमा चला और ना ही उन्हें रिहा किया गया.

Back to top button