चीन ने 50 शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत कर दी

चीन की तीन सरकारी दूरसंचार कंपनियों ने यहां के 50 शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। चीन का अगला लक्ष्य अमेरिका और पश्चिमी देशों को पछाड़ते हुए अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों का वैश्विक नेतृत्व करना है। चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम, चाइना टेलीकॉम कंपनियों ने बीजिंग, शंघाई समेत 50 शहरों में सेवाएं शुरू की हैं। 5जी इंटरनेट पैक के लिए एक माह में 128 युआन यानी 1290 रुपये चुकाने होंगे।

चीन में दुनिया का पहला 5जी नेटवर्क झेजियांग प्रांत के वुझेन शहर में शुरू किया गया। इस स्मार्ट सिटी के कोने-कोने तक 5जी सुविधा पहुंचा दी गई है। यहां इंटरनेट 4जी की तुलना में 1000 गुना अधिक तेजी से काम करता है। आठ जीबी की फिल्म को डाउनलोड करने के लिए मात्र छह सेकंड का समय लगता है।

अधिकारियों ने वुझेन की प्रसिद्ध नहरों से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए 5जी लैस दो स्वचालित नावों का भी उपयोग शुरू कर दिया है। 50 से अधिक ऑटोमैटिक संसाधन अभी पाइपलाइन में हैं, जिसमें 5जी स्वचालित कार, वचरुअल फिटिंग रूम आदि शामिल हैं। वुङोन का मतलब चीनी में ‘डार्क टाउन’ है। यहां की आबादी एक लाख है। चीन की सरकार ने यहां वर्ल्‍ड इंटरनेट कांफ्रेंस का भी आयोजन किया था।

Back to top button