चीन ने बढाई अपनी ताकत, एक साथ 3 हाइपरसोनिक मिसाइलों का किया परीक्षण

बीजिंग। चीन ने तीन तरह की हाइपरसोनिक विमान मिसाइलों का एक साथ परीक्षण किया है। ‘वाइड-स्पीड-रेंज व्हिकल’ के तीन स्केल-डॉउन मॉडल्स के परीक्षण 21 सितंबर को पश्चिमोत्तर चीन के जियुकुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर में किया गया। ये तीनों मिसाइलें हाइपरसोनिक गति से लेकर ध्वनि की गति से कम रफ्तार तक उड़ सकती हैं।

समाचार फुटेज में तीनों मॉडल हवा में उठते हैं और उसके बाद एक गुब्बारे से गिराए जाते हैं। तीनों की डिजाइन अलग-अलग है, जिनके कूट नाम डी18-1एस, डी18-2एस और डी18-3एस हैं।
परीक्षणों के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने यह कहते हुए प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया कि इस सूचना के लिए रक्षा मंत्रालय से संपर्क करना चाहिए। एचजीवी मानवरहित, रॉकेट से प्रक्षेपित होने वाला यान है जो बेहद तेज रफ्तार के साथ पृथ्वी के वातावरण से निकल जाता है।
साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट ने कहा है कि इस प्रकार के हाइपरसोनिक विमान का चीन ने पहली बार परीक्षण किया है।

Back to top button