भारतीय यात्रियों के साथ चीनी एयरलाइंस ने की बदतमीजी, जानिए क्या है पूरा मामला

बीजिंग। भारत ने शंघाई पुदोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक चीनी एयरलाइन के कर्मचारियों द्वारा भारतीयों के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार का मामला चीन के सामने उठाया है। एक भारतीय यात्री ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संज्ञान में लाए जाने के बाद यह मामला चीनी विदेश मंत्रालय के शंघाई विदेश मामलात कार्यालय और पुदोंग हवाईअड्डा प्राधिकरण के अधीन उठाया गया। खबरों के मुताबिक कल रात कहा कि इसी बीच, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि संबंधित सामग्री और हवाईअड्डे की सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पाया गया कि घटना से जुड़ी खबरें तथ्यों के अनुरूप नहीं हैं।
एयरलाइन ने बयान में बताया की एयरलाइन के कर्मचारियों ने तो शानदार सेवा दी। इससे पहले मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने सुषमा को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि उन्होंने देखा कि विमान से व्हीलचेयर यात्रियों को निकालने के लिए बने निकास द्वार पर कर्मचारी भारतीय यात्रियों का अपमान कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने संबंधित एयरलाइन से शिकायत की तो अधिकारी उन पर चिल्लाने लगा। चहल के पत्र के हवाले से बताया गया है की मैंने उनकी शारीरिक भाव-भंगिमा पर गौर किया कि वे भारत और चीन के बीच बढ़ रहे सीमा विवाद से कुंठित थे। यहां वह डोकलाम इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लगभग 2 माह से चल रहे गतिरोध की ओर इशारा कर रहे थे।





