UPA-2 की तरह मोदी सरकार पर भी लग सकता है भ्रष्टाचार का कलंक: चिदंबरम

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने चेताया है कि भ्रष्टाचार के जिस कलंक ने यूपीए-2 को डुबोया, ठीक वैसे ही आरोप अपना कार्यकाल खत्म करने की ओर बढ़ रही नरेंद्र मोदी सरकार पर भी लग सकते हैं, हालांकि मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि किसी भी सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक इंतजार करें, उस पर भी पिछली सरकार की तरह ही धब्बा लगेगा। यूपीए-2 पर उसके कार्यकाल के अंतिम दौर में भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे।पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि जब तक सामने वाला बेकसूर साबित नहीं हो जाता तब तक उसे दोषी समझा जाता है जो गलत है। जब तक किसी को दोषी ठहराये जाने के बाद सजा नहीं दे दी जाती, तब तक मैं नहीं मानता हूं कि वह दोषी है।
ये भी पढ़ें: अभी-अभी: RTI से सामने आया बड़ा सच, 210 सरकारी वेबसाइटों ने लीक किया आधार से जुड़ा तमाम डाटा
कांग्रेस राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भ्रष्टाचार का मुख्य कारण लालच है जो चुनाव के लिए धन की जरूरत से जुड़ा है। चुनाव के लिए पैसा जरूरी है जो राजनीतिक व्यक्ति या राजनीतिक दल को उस रास्ते पर भेजता है जिसे आप भ्रष्टाचार कहते हैं। जब तक आप चुनावी फंडिंग के रास्ते नहीं खोज लेते तब तक आप भ्रष्टाचार कम नहीं कर पाएंगे।





