चार बार प्यार में पड़ चुके हैं बॉलीवुड के ‘भिडू़’ जैकी श्रॉफ, #MeToo के साथ बताई कई बातें

जैकी बताते हैं उन्हें जिंदगी में कुल चार बार प्यार हुआ है। पहला प्यार बिल्कुल गरीबी वाला है जब वह चॉल में रहा करते थे। यह प्यार ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। इसके बाद दूसरी बार मुझे कॉलेज के दिनों में प्यार हुआ, उस लड़की ने कहा कि तुम टेंशन में मत रहो l मैं कमाउंगी और तुम्हारी जरूरतें पूरी करुंगी लेकिन वह प्यार भी समय के साथ छूट गया। 
इसके बाद मेरी जिंदगी में आया तीसरा प्यार, वह लड़की कहा करती थी में तुम्हें अमेकिका ले जाउंगी लेकिन मेरे मां बाप बेहद बूढ़े थे तो इस तरह से वो प्यार भी छीट गया। इसके बाद उन्हें चौथी बार आयशा मिली और उन्होंने पहली बार एक बस में उन्हें देखा थाl जिसके बाद उन्होंने आज तक उस प्यार को बरकरार रखा हैl
#MeToo को लेतकर जैकी ने कहा, ‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि #MeToo की इस लड़ाई में जो लोग लड़ रहे हैं वह सभी मेरे साथी कलाकार हैं। वह अपनी गंदगी पब्लिक के सामने धो रहे हैं और पब्लिक यह सब देख कर मजा ले रही है। लोगों को दूसरों पर हंसने से पहले खुद का चेहरा आईने में देखना चाहिए क्योंकि दूसरों पर कीचड़ उछालने में लोगों को बहुत मजा आता है।’
जैकी आगे कहते हैं, हमें ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए, जिसमें हर महिला खुद को सेफ और सुरक्षित महसूस करे। मेरी भी वाइफ है, एक बेटी है तो इन चीजों को अच्छी तरह समझता हूं। आज कितनी महिलाएं ऐसी होंगी, जो यौन शोषण के मामले में अपनी कहानी सामने रखने में सहज नहीं होंगी।’
#MeToo अभियान में अब तक नाना पाटेकर, अलोक नाथ, सुभाष कपूर, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, भूषण कुमार, रजत कपूर, सुभाष घई, साजिद खान, विकास बहल, मुकेश छाबड़ा, पियूष मिश्रा, शक्ति कपूर, शाम कौशल, चेतन भगत, विनोद दुआ, अनु मलिक, रोहित रॉय, विकी सिदाना, रघु दीक्षित, वरुण ग्रोवर, विवेक अग्निहोत्री, गौरांग दोशी, सुहैल सेठ सहित तमाम और लोगों का नाम सामने आया है।





