चाचा ने 9 साल के भतीजे का किया मर्डर, मुंह और गले पर मारी कैंची

लुधियाना.बस्ती जोधेवाल के आजाद नगर में मंगलवार रात को एक फैक्ट्री मालिक ने अपने छोटे भाई के 9 साल के बेटे का कैंची से वार कर मर्डर कर दिया। दोनों भाइयों में पैसे के लेन-देन को लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था। इससे पहले फैक्ट्री मालिक मोहम्मद जमील ने अपने छोटे भाई की उसके परिवार के सामने दो बार पिटाई की।

वारदात को अंजाम देने के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया। पता चलते ही एसीपी पवनजीत सिंह, थाना बस्ती जोधेवाल के इंस्पेक्टर विजय कुमार व सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्चे की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले बच्चे की पहचान मोहम्मद हुसैन के बेटे मोहम्मद शाहनवाज सलमान के रूप में की गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोहम्मद जमील ने करीब दो साल पहले ही इस इलाके में जैकेट बनाने की फैक्ट्री लगाई थी। मंगलवार को उसका छोटा भाई मोहम्मद हुसैन अपनी पत्नी यासमीन खातून, बेटे मोहम्मद शाहनवाज, बेटी आफरी व छोटे बेटे अरमान के साथ फैक्ट्री आया था। उस समय उनका मंझला भाई भी मौके पर मौजूद था।
ये भी पढ़े: बड़ी खबर: सेना ने मार गिराए अलकायदा के तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी
प्रशासन ने नहीं की व्यवस्था, आज भी गेट पर ताला लगाने की दी धमकी
पब्लिक को किसी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। मैंने शाम को निगम कमिश्नर और डीएसपी से बात की थी। उन्हें साफ बोला गया है कि इस इश्यू को किसी तरह खत्म किया जाए। हर रोज इस तरह गेट बंद रहा तो पब्लिक को परेशानी होगी। उन्होंने उचित प्रबंध करने का आश्वासन दिया है।
-हरचरण सिंह गोहलवड़िया, मेयर
-हरचरण सिंह गोहलवड़िया, मेयर
छह महीने से चक्कर काट रहीं, मगर काम नहीं हो रहा
कई दिन चक्कर लगाने के बाद मंगलवार को उम्मीद थी कि टीएस वन सर्टिफिकेट मिल जाएगा। लेकिन सुबह से गेट पर ताला लगा है। इंतजार कर रहे हैं कि कब अंदर जा सके। दो घंटे हो चुके हैं, अब घर वापस जाना ही बेहतर होगा। इस बात का पता नहीं कि बुधवार को यही हाल रहेगा या नहीं। -श्री राम, निवासी दुगरी
मैंने अपने बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई किया था, मंगलवार को सर्टिफिकेट मिलना था। सुबह यहां आया था कि सर्टिफिकेट लेने के बाद काम पर पहुंच जाऊंगा। गेट पर ताला लगा है। धरना देने वालों को चाहिए कि वह पब्लिक का तो ख्याल रखंे, चाहे निगम अफसरों को अंदर बंद करके रखे। इसमें पब्लिक का क्या कसूर है।
मनिंदर पाल सिंह, मोहर सिंह नगर
मनिंदर पाल सिंह, मोहर सिंह नगर
मैं छह महीने से बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पर्ची लेकर आ रही हूं। आज भी दफ्तर पर ताला जड़ा होने से मेरा काम नहीं हो सका। मैने धरने दे रहे लोगों से बड़ी विनती की लेकिन किसी ने मेरी न सुनी। प्रशासन को लोगों की सुविधा को देखते हुए कोई व्यवस्था करनी चाहिए।
-बिमला रानी, सुभानी बिल्डिंग
-बिमला रानी, सुभानी बिल्डिंग
प्रॉपर्टी टीएस वन सर्टिफिकेट एप्लाई करने से ले कर उनकी रिपोर्ट करवाने के लिए पता नहीं कितने चक्कर लग चुके है। अब तालाबंदी के चलते सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। धरना देने वालों को चाहिए कि निगम अफसरों और नेताओं को पकड़े। निगम दफ्तर में आम पब्लिक को क्यों रोका जा रहा है।
-राकेश कुमार, निवासी पुराना बाजार
-राकेश कुमार, निवासी पुराना बाजार





