चाचा की जगह भतीजा दे रहा था सेना भर्ती परीक्षा, ऐसे आया पकड़ में…

देहरादून. 

Answer sheet
Answer sheet

चाचा के स्थान पर सैन्य अभियंत्रण सेवा (एमईएस) की परीक्षा दे रहे 16 वर्षीय भतीजे को सैन्य अधिकारियों ने पकड़ लिया। सैन्य प्रशासन ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर उसके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसका चाचा हरियाणा के भिवानी के निवासी हैं। आरोपी देहरादून के प्रेमनगर में परिचित के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था।
कैंट थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में सेना के रिक्रूटिंग नोडल ऑफीसर फॉर कमांडर वक्र्स इंजीनियर के लेफ्टि. कर्नल मनोरंजन दास ने बताया कि बीते रोज गढ़ीकैंट के वीरपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में एमईएस की परीक्षा आयोजित कराई गई। चेकिंग में उड़न दस्ते को एक अभ्यर्थी पर संदेह हुआ।
उसकी उम्र काफी कम प्रतीत हो रही थी। उसकी जांच की गई तो पाया गया कि वह अपने चाचा के स्थान पर परीक्षा दे रहा है।
प्रवेश-पत्र पर नाम चाचा का ही था, जबकि फोटो किशोर की लगाई गई थी। इस पर वहां पुलिस बुलाई गई और किशोर को पुलिस के हवाले किया गया।

Back to top button