चांद दिखने के बाद तरावीह की पहली नमाज हुई अदा, कल से रखेंगे रोजा

नागपुर.माहे रमजान की पहली तरावीह की नमाज शनिवार को शहर की सभी मस्जिदों तथा अन्य वैकल्पिक स्थानों पर अदा की गई। रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा। तरावीह की नमाज के साथ मुस्लिम बहुल इलाकों में माहे रमजान की चहल-पहल शुरू हो गई है। शहर में तीन सौ से अधिक मस्जिदों तथा अन्य वैकल्पिक स्थानों पर तरावीह की नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई।
चांद दिखने के बाद तरावीह की पहली नमाज हुई अदा, कल से रखेंगे रोजा
– सभी इबादतगाह नमाजियों से खचाखच भरे हुए थे। रविवार को सहरी का समय सुबह 4.5 बजे खत्म होगा और इफ्तार शाम 6.54 बजे किया जाएगा।
– रोजे की अवधि में लगातार बढ़ोतरी होगी। 23 तथा 24 जून को रोजे का समय 15 घंटा 1 मिनट रहेगा और आखिरी दो दिन 25 तथा 26 जून को रोजा की अवधि 15 घंटे रहेगी।

ये भी पढ़े: OMG: दिल्ली के बाद मुंबई लोकल ट्रेन में जोड़े ने की अश्लीलता, अकेले में देखें यह वीडियो

– सहरी और इफ्तार के लिए मेवा, खजूर, फलों की दुकानें सज चुकी हैं। सहरी के लिए दूध डेयरी और बेकरी में खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही।

Back to top button