चलती कार की खिड़कियों से झुककर स्टंट करने के आरोप में खार पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

 आपने भी अक्सर सड़कों पर युवाओं को चलते हुए वाहन पर स्टंट करते हुए देखा होगा, अक्सर ऐसी हरकतों से कई बार इनकी जान तक चली जाती है। कुछ ऐसा ही वाक्या खार पुलिस ने 7 जून को कार्टर रोड पर देखा यहां कुछ युवा चलती कार की खिड़कियों से झुककर स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में तीनों लोगों को गिरफ्तार कर शिकायत दर्ज कर ली है।

सोशल मीडिया पर अपलोड हुए इस वीडियाें में ये तीनों शख्‍स कार की खिड़की से बाहर लटककर स्‍टंट कर रहे हैं, इनमें से एक के हाथ में बोतल भी है। एक अन्‍य कार में सवार कुछ लोगों ने जब इस हरकत को देखा तो उन्‍होंने इसका वीडियाे बना सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद सुलतान शेख (20), समीर सहीबोले (20), अनस शेख (19) के रूप में हुई है। ये तीनों गोवंडी स्थित म्हाडा कॉलोनी में रहते हैं अौर सेकेंड ईयर कॉमर्स के छात्र हैं। स्‍टंट करते इन युवाओं का वायरल सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। स्टंट करते हुए इन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसके बाद इन पर आईपीसी की धारा 279, धारा 336 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है।

Back to top button