चमकीले कवर से सावधान! जलन-खुजली के साथ हाथ-पैर में सूजन

आईफोन की सुरक्षा के लिए चिमकी से भरे बैक-कवर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता जरा सावधान हो जाएं। ऐसे कवर त्वचा में खुजली और जलन के अलावा हाथ-पैर में सूजन का कारण भी बन सकते हैं।

चमकीले कवर से सावधान! जलन-खुजली के साथ हाथ-पैर में सूजन

दुनिया भर से मिलीं ऐसी 24 शिकायतों के मद्देनजर निर्माता कंपनी मिक्सबिन इलेक्ट्रॉनिक्स ने चिमकी से भरे बैक-कवर वापस मंगवाने का फैसला किया है। अमेरिकी उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग के मुताबिक मिक्सबिन इलेक्ट्रॉनिक्स ने आईफोन-6, आईफोन-6एस और आईफोन-7 के लिए एक खास तरल पदार्थ से लैस ऐसे बैक-कवर पेश किए थे, जिनमें अलग-अलग रंग की आकर्षक किरकिरी भरी हुई है। कंपनी अमेजन, हेनरी बेंडेल, नॉर्डस्ट्रॉम रैक, टोरी बर्च, विक्टोरियाज सीक्रेट और गेटमिक्सबिन डॉट कॉम जैसी ई-कॉमर्स साइटों पर चीन में निर्मित इन बैक-कवर की बिक्री कर रही थी।

यह भी पढ़ें: वीडियो: सेक्स डॉल्स को रिपेयर करने वाले शख्स की सुनेंगे तो इन गुड़ियों पर आएगा तरस

हालांकि हाल-फिलहाल में उसे कवर से तरल पदार्थ रिसने और उसके संपर्क में आई त्वचा में खुजली, जलन और सूजन की शिकायतें मिलने लगी थीं। सबसे ज्यादा 19 शिकायतें अमेरिका से सामने आईं। इसके बाद मिक्सबिन इलेक्ट्रॉनिक्स ने सभी साझेदार ई-कॉमर्स साइटों को निर्देश दिया कि वे ग्राहकों से चिमकी वाले आईफोन कवर लौटाने को कहें। कंपनी ग्राहकों को कवर के बदले में चुकाए गए पैसे भी वापस करेगी। वह अभी तक लगभग 2.75 लाख चमकीले बैक-कवर बेच चुकी है। 

Back to top button