चन्द्रिका देवी मंदिर मेला परिसर में किशोरी के साथ गैंगरेप

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी भले ही अपराधियों पर लगाम लगाने और महिलाओं की सुरक्षा के दावे करते हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करती है। बेखौफ अपराधी आए दिन लूट, छेड़छाड़ और बलात्कार की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बेहद शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बख्शी का तालाब स्थित चन्द्रिका देवी मंदिर मेला परिसर में गुरुवार को प्रसाद की दुकान में एक किशोरी को बंधक बनाकर 3 दरिंदों ने गैंगरेप किया।
यह भी पढ़ें- गुलाबी होगा महिलाओं की सेफ्टी का रंग
बताया जा रहा है किशोरी के शोर मचाने पर दो भाइयों समेत तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। तीनों की मेला परिसर में ही प्रसाद की दुकान है। इस मामले को परिसर में मौजूद अन्य दुकानदार दबाने की कोशिश करते रहे।जानकारी के मुताबिक, बीकेटी में सीतापुर निवासी एक व्यक्ति प्रसाद की दुकान लगाता है। वहां उसकी ससुराल है। पीड़िता भी पिता की दुकान पर देखरेख करती थी।
आरोप है कि मेला परिसर में ही दो भाइयों समेत एक अन्य आरोपी की दुकान है। दोपहर में करीब 2 बजे एक आरोपी ने किशोरी को बहाने से दुकान में बुला लिया। पीड़ित किशोरी ने बताया कि, जैसे ही वह दुकान में गई वहां पहले से मौजूद दो अन्य लोगों ने उसे खींच लिया और तेज आवाज में गाना चला दिया।
यह भी पढ़ें- जिला जेल के पीछे चाय विक्रेता की गोली मारकर हत्या
अन्य दुकानों में भी गाने बज रहे थे। किशोरी ने शोर मचाया पर तेज गानों में उसकी चीखें दब गईं और तीनों दरिंदों ने उससे गैंगरेप किया। किशोरी किसी तरह दुकान से बाहर आई और मदद के लिए शोर मचाया। कुछ दूरी पर मौजूद किशोरी के पिता व अन्य दुकानदार पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने नहीं लिया तुरंत एक्शन
पीड़िता के पिता के मुताबिक उसने दोपहर में यूपी-100 को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत एक्शन नहीं लिया। वहीं आरोपी कॉल करके जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पिता ने बताया कि इंस्पेक्टर ने देर रात उसे व बेटी को प्रधान के घर बुलाया। पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव के लोगों समेत पुलिस मामला दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
लोगों के अनुसार, चन्द्रिका देवी मंदिर के समीप चौकी बनी हुई है लेकिन 2 महीने से कोई पुलिसकर्मी वहां नजर नहीं आया। चौकी पर एक एसआई की ड्यूटी भी लगाई गई है लेकिन वह आते नहीं। फिलहाल पुलिस ने गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
The post चन्द्रिका देवी मंदिर मेला परिसर में किशोरी के साथ गैंगरेप appeared first on India Junction News.





