‘चक दे इंडिया’, भारत ने जीता U-18 एशिया कप का खिताब…

भारत ने शुक्रवार को अंडर 18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को 5-4 से हराया। भारत ने बेहतरीन शुरुआत की और मैच के चौथे ही मिनट में गुरजंत सिंह ने गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।'चक दे इंडिया', भारत ने जीता U-18 एशिया कप का खिताब...

अजीत कुमार पांडेय ने 14वें मिनट में गोल कर इस बढ़त को 2-0 कर दिया। परमिंदर सिंह ने 20वें मिनट में तीसरा गोल किया और हाफ टाइम तक भारत 3-0 से आगे था।

दूसरे हाफ में बांग्लादेश ने जोरदार वापसी की उसने कुछ अंतराल पर दो गोल कर स्कोर 3-2 से कर दिया। इस बीच मौका मिलते ही दोनो ही टीम गोल पोस्ट पर टूट पड़ते, अक्रामक खेल का दौर जारी रहा और खेल खत्म होते-होते मुकाबला 5-4 से भारत के पक्ष में रहा। इससे पहले, भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताबी मुक़ाबले में जगह बनाई थी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री विजय गोयल ने जूनियर टीम को इस खिताबी जीत पर बधाई दी है।

 

Back to top button