पीजी जा रही लड़की से ऑटो में हुआ गैंगरेप, CCTV फुटेज में निकला ड्राइवर

चंडीगढ़ में एक बार फिर एक शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। क्लास खत्म कर पीजी जा रही लड़की से ऑटो में गैंगरेप हुआ है। ऑटो ड्राइवर ने पहले पेट्रोल पंप से तेल भरवाया था, जहां की CCTV फुटेज सामने आई है, देखिए
वारदात शुक्रवार रात को सेक्टर-53 में हुई। युवती सेक्टर-37 में कोचिंग सेंटर से मोहाली स्थित अपने पीजी के लिए एक ऑटो से निकली थी। प्राथमिक पूछताछ में आरोप ऑटो चालक और उसमें मौजूद दो अन्य युवकों पर है। युवती को अपना शिकार बनाने के बाद सेक्टर-53 के सुनसान एरिया में छोड़कर आरोपी गायब हो गए। युवती ने फोन से पुलिस को संपर्क किया और पुलिस ने उसे घटनास्थल से रेस्कयू किया।







