घेराबंदी में 3 गैंगस्टरों ने खुद को गोली से उड़ाया, ऐसे पड़ी थी लाशें

बठिंडा: पंजाब-हरियाणा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में घेराबंदी में आए तीन गैंगस्टरों ने खुद को गोलीमारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने यह ज्वाइंट ऑपरेशन बठिंडा के डबवाली के पास किया।

हरियाणा के सिरसा जिला अधीन डबवाली सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस के डर से सुसाइड करने वाले तीनों गैंगस्टरों पर पंजाब व हरियाणा में हत्या, डकैती व लूट आदि की संगीन वारदातों के अनेक मुकदमें दर्ज है।
ये भी पढ़े: एक्सीडेंट में गई इस बॉडी बिल्डर कोच की जान, ड्राइवर को आई झपकी तो खुद चलाने लगा गाड़ी
-एसपी सिरसा ने बताया कि फरीदकोट क्षेत्र के रहने वाले यह तीनों गैंगस्टर तड़के पंजाब से हरियाणा में भाग आये थे, इनका पीछा कर रही पंजाब पुलिस की सूचना पर हरियाणा के डबवाली की सदर पुलिस भी इनके पीछे लग गई।
-इसके बाद एक गावं में इन्होने अपने आपको पुलिस से घिरा देखकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। तीनो गैंगस्टरों के नाम डिम्पी डॉन, बंटी ढिल्लो व निशान सिंह हैं।
पुलिस के अनुसार, पंजाब के बंटी गैंग के बंटी उर्फ कमल, फरीदकोट से निशान और जिम्मी उर्फ गोंगा सोमवार रात को जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी पर आकर रुके थे। यहां रहने वाले मां-बेटा उनके दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
– तीनों उनके घर की छत पर सोए हुए थे। फरीदकोट पुलिस को उनके यहां होने की सूचना मिली। पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया और अलसुबह घर की घेराबंदी कर ली। बदमाशों को इसका पता चला तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
– बताया जा रहा है कि अचानक से बदमाशों ने फायरिंग बंद कर दी। कुछ देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दो गैंगस्टर मृत पड़े थे जबकि तीसरा गोली लगने से घायल था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
हरियाणा में डबल मर्डर के आरोपी थे…
– मौके पर जांच के लिए पंजाब के डीआईजी व डबवाली के एसपी सतेंद्र गुप्ता पहुंचे। संतेंद्र गुप्ता ने बताया कि तीनों ने खुद गोली मारकर सुसाइड किया है। तीनों बंटी गैंग के सदस्य हैं।
– तीनों हरियाणा के चौटाला में डबल मर्डर के मामले में आरोपी हैं। इसके अलावा पंजाब में भी कई मामले दर्ज हैं। हरियाणा व पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर इन्हें घेरा था, जिसके बाद इन्होंने सुसाइड कर लिया।