घी का दीपक जलाने से हो सकता है आर्थिक लाभ

हमारे हिन्दू धर्म में भगवान् के सामने दीपक जलाने को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है,ऐसा माना जाता है की भगवान की पूजा करते वक़्त उनके सामने दीपक जलने से वो प्रसन्न होते है और साथ ही दीपक की पवित्र रौशनी हमारे घर से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देती है,जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है,हमारे शास्त्रों में अलग अलग भगवान् के सामने अलग अलग दीपक जलाने के महत्व के बारे में बताया गया है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातो के बारे में बताने जा रहे है. 

घी का दीपक जलाने से हो सकता है आर्थिक लाभ

1-शास्त्रों के अनुसार अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे है तो इसके लिए रोज नियम से अपने घर के मंदिर में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाये,ऐसा करने से धन की कमी दूर हो जाती है और आर्थिक लाभ मिलता है, 

2-अगर आप अपने किसी दुश्मन को परास्त करना चाहते है तो इसके लिए रोज़ाना काल भैरव के सामने सरसों के तेल का जलाये. 

3-भगवान सूर्य की को प्रसन्न करने के लिए उनके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए.

4-शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनके सामने या शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए.

 

Back to top button