घर में लाना है गुड लक तो इस जगह लगाएं आईना
December 8, 2019
2 minutes read
-
- आइना हमारी सुंदरता दर्शाने के साथ-साथ घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने का जरिया भी बन सकते हैं। यूं तो बाजार में कई डिजाइन और आकार के आईने मिलते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनसे घर में पॉजिटिव एनर्जी लाई जा सकती है।
- एक दिलचस्प बात ये है कि नया घर बनवा रहे हों या शोरूम, आईनो का प्रयोग उन्हें एक विशेष रूप प्रदान कर सकता है। कम ही महिलाएं जानती होंगी कि आईने केवल चीज़ों को देखने में ही मदद नहीं करते बल्कि अपने आकार, साइज़ और दिशा के अनुसार हमारे जीवन को प्रभावित भी करते हैं। न्यूमेरोवास्तु के संस्थापक नितिन गुप्ता से आइए जानें आईने के वास्तु से जुड़े कुछ अहम टिप्स-
यदि आपके घर की दक्षिण दिशा में पूर्वी दीवार पर एक बड़ा सा गोल दर्पण लगा है तो यह आपके जीवन में पैसे की तंगी, पेमेंट्स का अटकना और दुर्घटनाओं जैसे अशुभ प्रभाव उत्पन्न कर सकता है। यदि यही दर्पण दक्षिण दिशा में लगा होगा तो अचानक नौकरी का छूटना और समाज में अपयश मिलना जैसे प्रभाव उत्पन्न कर सकता है।
- अगर आप घर के लिए स्टाइलिश मिरर वॉल स्टीकर्स चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। Wall1ders Dakshita Acrylic Hexagon 3D Mirror Wall Stickers की M.R.P. ₹1,050.00 है, लेकिन डील के तहत आप इसे सिर्फ ₹199.00 में पा सकती हैं।इसे जरूर ऐसा माना जाता है कि यदि उत्तर दिशा में आईना लगा होगा तो यह धन को आकर्षित करता है, लेकिन वास्तविकता यह है की यह आईना धन नहीं, बल्कि धन की लालसा पैदा करता है। ऐसे घरों में रह रहे लोगों को धन की कमी ही ख़टकती रहती है। यदि आपके घर में उत्तर दिशा कटी हुई है, तब यह दर्पण आपको धन प्राप्त करवा सकता है।
- कईं वास्तु सलाहकार यह भी सलाह देते हैं कि बेड के सामने दर्पण नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से सेहत और संबंधों पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन यह सच नहीं है। आईना केवल तभी नुकसान पहुंचा सकता है जब ये दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगा हो। तब इससे धन की हानि भी हो सकती है। बेड के सामने होने या न होने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता।
- आमतौर पर आदमकद आईने ज़्यादा प्रभाव देते हैं। न्यूमरो वास्तु टीम द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार, यदि आपकी जन्मतिथि में अंकों का कुल योग 1, 6 या 9 आता है तो आपको दक्षिण दिशा में, और अगर 2, 3, 4, 7 आता है तो दक्षिण-पश्चिम दिशा में किसी भी प्रकार का दर्पण नहीं लगाना चाहिए। आदर्श रूप में पश्चिम दिशा में गोल, उत्तर व पूर्व में अंडाकार, और दक्षिण में (दक्षिणी दीवार पर नहीं) तिकोना आईना लगा सकती हैं। यदि आपके घर में आईना गलत दिशा में लगा है और वो आपके लिए अशुभ प्रभाव भी उत्पन्न कर रहा है तो आप उसे एक क्रीम कलर के परदे या पेपर से ढंक दीजिये। इससे उसका प्रभाव काफी हद तक कम हो जायेगा। आईने के सही साइज़, फ्रेम का मैटीरियल और रंग और अन्य न्यूमरोवास्तु उपायों के जरिए भी आईने के प्रभावों को लाभदायक बनाया जा सकता है।
आइने से जुड़े इन वास्तु टिप्स को अपनाने से आपको जल्द ही पॉजिटिव रिजल्ट मिलने लगेंगे। यानी घर-परिवार में रिश्ते होंगे मजबूत, मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, धन-संपन्नता बनी रहेगी और बनी रहेंगी खुशियां।
December 8, 2019
2 minutes read